सपने में बांसुरी देखना । Sapne Me Bansuri Dekhna
Table of Content
नमस्कार दोस्तों, हमारे आज के लेख का विषय है सपने में बांसुरी ( Sapne Me Flute Dekhna ) को देखना कैसा होता है।
बांसुरी को हमारे भारत देश में कृष्ण भगवान से जोड़ा जाता है। जब भी बांसुरी की बात होती है तो हमें भगवान कृष्णा की भी याद आती है।
बांसुरी की आवाज सुनना तो हर किसी को अच्छा लगता है, परंतु बांसुरी बजाना तो बहुत ही कम लोगों को आता है।
परंतु आज हम अपने इस लेख में बांसुरी के सपने के स्वप्न फल के बारे में जानेंगे। तो आइए हम अपने लेख को शुरू करते है।

सपने में बांसुरी देखना । Sapne Me Bansuri Dekhna
सपने में बांसुरी देखना शुभ सपना होता है यह सपना आशाओं और इच्छाओं के पूरा होने, सुख शांति, परेशानियों का हल मिलने और नकारात्मकता के समाप्त होने का सूचक होता है।
सपने में बांसुरी बजाना । Sapne Me Bansuri Bajane Ka Matlab
सपने में बांसुरी बजाना प्रमोशन मिलने, किसी नए अवसर के प्राप्त होने, कार्यक्षेत्र में उन्नति, आय के बढ़ने और आप किसी खतरे या परेशानी से बच जाएंगे ऐसा संकेत होता है।
सपने में बांसुरी की आवाज सुनना । Sapne Me Bansuri Ki Awaz Sunna
सपने में बांसुरी की मधुर आवाज सुनना भविष्य में किसी शुभ समाचार के प्राप्त होने, खुशी, प्रसन्नता, सही दिशा में आगे बढ़ने और किसी मित्र से मिलने की ओर इशारा करता है।
इसी क्रम में यदि आप सपने में ऐसी बांसुरी की आवाज सुनते है जो आपको सुनने में अच्छी नहीं लगती है तो यह सपना किसी अप्रिय समाचार के प्राप्त होने, किसी कठिन निर्णय के लेने और जीवन पर इस निर्णय का नकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ने का प्रतीक होता है।
सपने में बांसुरी खोना । Sapne Me Bansuri Khona
सपने में बांसुरी खोना या बांसुरी चोरी होना भविष्य में किसी इच्छा के अधूरा रह जाने, निराशा, किसी के द्वारा आप को दु:ख पहुंचाने और प्रेम के अपूर्ण रहने का संकेत है।
सपने में टूटी हुई बांसुरी देखना । Sapne Me Tuti Hui Bansuri Dekhna
सपने में टूटी हुई बांसुरी देखना धोखा, किसी के द्वारा आप का फायदा उठाने और शत्रुओं तथा विरोधियों पर आपके क्रोध के बढ़ने का सूचक होता है।
धन्यवाद ।
इसे भी पढ़े :
0 Comments