सपने में सेब देखना । Sapne Me Apple Dekhna

Published by Rashmi Saurana on

हमारे आस पास जो कुछ भी है या जो भी हम देखते है वह सब कुछ हमारे सपनों में आ जाता है। ऐसा ही है आज का हमारा सपना सपने में सेब या एप्पल को देखना कैसा होता है।

सेब ही नहीं बल्कि किसी भी फल का सपने में आना बहुत ही सामान्य है, और अगर सेब की बात की जाए तो यह सपना अकसर आ ही जाता है। मैंने भी अपने सपने में सेब को कई बार देखा है। सेब को सपने में देखने की कई अवस्थाएं हो सकती है, यही अवस्थाएं सपनों के भविष्य फल को भी अलग अलग कर देती है।

सामान्य तौर पर रसदार फलों का सपना अच्छा और शुभ माना जाता है। परंतु यह देखना होगा कि आपने सेब को किस अवस्था में देखा है, उसका भविष्य फल भी उसी बात पर निर्भर करेगा।

सपने जो भविष्य के दर्पण के रूप में हमें दिखाई देते है और संकेत भी देते है कि आगे समय में क्या होने वाला है। इसके प्रभाव को हम कई बार महसूस भी करते है। अच्छे सपनों के भविष्य फलों का तो हमें इंतजार भी रहता है कि क्या अच्छा होने वाला है और ऐसे बुरे सपनों के फलों से हम डरते है और कभी-कभी तो यह सोचकर भी परेशान होते है कि अब क्या होगा।

आपको किसी भी चीज को सोच कर परेशान नहीं होना है बल्कि स्वप्न के इन समाचार का आभास होने पर अच्छी चीजों के लिए अपने प्रयास को बढ़ाना है ताकि आपको और भी अच्छा परिणाम मिल सके और बुरे स्वप्न की फलों के लिए उसका दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए तैयार रहना है।

इसी सकारात्मकता के साथ हम आज अपने विषय सपने में सेब या एप्पल को देखने का क्या अर्थ को शुरू करते है।

sapne me apple dekhna

सपने में सेब देखना । Sapne Me Apple Dekhna

सपने में पके हुए लाल सेब देखना बहुत ही शुभ सपना होता है यह सपना अच्छे भाग्य, बहुत सारे धन की प्राप्ति, खुशी, प्रसन्नता, सफलता और इच्छा की पूर्ति का सूचक होता है।

सपने में हरा सेब देखना । Sapne Me Green Apple Dekhna

सपने में हरा सेब देखना आने वाले समय में खुशी, प्रसन्नता, बहुत सारे अवसरों के मिलने और किसी शुभ समाचार के आने की ओर संकेत करता है।

सपने में सेब खाना । Sapne Me Apple Khane Ka Matlab

सपने में अपने आप को सेब खाते हुए देखना सुख समृद्धि, इच्छा की पूर्ति और रोगी व्यक्तियों के लिए रोग ठीक होने का प्रतीक होता है।

सपने में अंगूर देखना

सपने में सेब का पेड़ देखना । Sapne Me Apple Ka Ped Dekhna

सपने में सेब का पेड़ देखना जिस पर बहुत सारे सेब लगे हो तो यह सपना सुख समृद्धि, अच्छे भाग्य, उन्नति, तरक्की, सफलता और मित्रों की संख्या बढ़ने का सूचक होता है, और यह सपना यदि कोई गर्भवती स्त्री देखें तो पुत्र संतान की प्राप्ति का भी संकेत देता है।

apples 805124 640

सपने में सेब तोड़ना । Sapne Me Apple Todna

सपने में अपने आप को सेब तोड़ते हुए देखना आने वाले समय में खुशी, प्रसन्नता, करियर में प्रमोशन और किसी प्रकार के लाभ या धन की प्राप्ति की ओर इशारा करता है।

इसी क्रम में सपने में अपने आप को सेब इकट्ठा करते हुए देखना भविष्य में मेहनत का फल मिलने का प्रतीक होता है।

सपने में खराब सेब देखना । Sapne Men Kharab Apple Dekhna

सपने में सड़ा खराब कीड़े लगे हुए सेब देखना है आने वाले समय में मुसीबत, आर्थिक हानि या किसी प्रकार के नुकसान और असफलता का सूचक होता है।

सपने में सेब खरीदना । Sapne Me Apple Kharidna

सपने में अपने आप को सेब खरीदते हुए देखना जीवन में सुख शांति, संतुष्टि और किसी प्रकार के लाभ या धन की प्राप्ति का संकेत देता है।

मनोवैज्ञानिक रूप से इस सपने का अर्थ

सेब का सपना आपकी समृद्धि, आपकी आर्थिक स्थिति को बताता है। यह सपना आपके धन के बारे में भी वर्णन करता है।

रसदार फलों के सपने आपके अच्छे स्वास्थ्य को भी बताते है।

अच्छी किस्म के फलों का सपने में आना आपके जीवन में अच्छी चीजों के होने को भी बताता है।

यह सपना देखने पर आपको अपने जीवन में अच्छी चीजों का आनंद लेना चाहिए और अपने प्रयासों व प्रयत्नों से बुरी चीजों का हल ढूंढना चाहिए।

धन्यवाद । कृपया अपने विचारों को इस लेख पर कमेन्ट के जरिए रखे ।


0 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
error: Content is protected !!